ट्वीट और बयानबाजी से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले दिल्ली बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया

ट्वीट और बयानबाजी से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले दिल्ली बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया

अपने ट्वीट और बयानबाजी से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले दिल्ली बीजेपी नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को ट्विटर ने ब्लॉक कर दिया है. बताया जा रहा है कि बग्गा पर ट्विटर के नियम को तोड़ने का आरोप लगा है. उनपर ट्विटर पर निजी जानकारी शेयर करने का आरोप लगा है. बीजेपी नेता ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए एक ट्वीट किया था, जिसके बाद उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया गया.

बग्गा के बचाव में उतरते हुए बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर लिखा, ‘तेजिंदर पाल सिंह बग्गा का ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है. क्या ट्विटर पर वंदे मातरम लिखना गुनाह हैं? क्या ‘आनंद मठ’ पर ट्वीट करना गुनाह हैं? आखिर ब्लॉक करने का आधार क्या हैं? क्या देश की, धर्म की बात करते ही आपको ट्विटर से बाहर कर दिया जाएगा.’

Read More नवी मुंबई की फोटोकॉपी दुकान में फॉर्म मिलने के बाद पांच बीएलओ निलंबित

बग्गा के अकाउंट को ब्लॉक करने के कारण की जानकारी देते हुए ट्विटर ने लिखा, ‘निजी जानकारी को शेयर करके हमारे नियमों को उल्लंघन कर रहे है. आप किसी कि निजी जानकारी को उसके बिना अनुमति के पोस्ट नहीं कर सकते है.’

Read More जालना : अब पानी और इलाज लेने से भी इनकार, 12 को मुंबई कूच का ऐलान, जालना में मनोज जरांगे पाटील का आंदोलन और तेज हुआ

इससे कुछ दिन पहले ही तेजिंदर सिंह बग्गा ने शिवसेना हर हमला करते हुए लिखा था, ‘शिवसेना के संस्थापक बाला साहेब ठाकरे जिनका मानना था कि सोनिया गांधी के सामने झुकने वाले हिजड़े होते हैं आज उन्हीं के पार्टी के सदस्य कांग्रेस के समर्थन से सरकार बना रहे हैं और सोनिया गांधी का आर्शीवाद लेने दिल्ली गए हैं.’

Read More माहिम डाकघर में तीन दिन से सर्वर बंद, नागरिक परेशान

बता दें कि बीजेपी नेता का अकाउंट लॉक किए जानें के बाद से ट्विटर पर हैशटैग #BringBaggaBack भी चलाया गया है, जो अब ट्रेंड भी कर रहा. इसके जरिए बग्गा के ट्विटर अकाउंट को अनलॉक करने की मांग की जा रही

Read More पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ₹60.18 करोड़ के भुगतान पर सवाल... 14 उपसूचनाओं की दोबारा होगी जांच !

Tags: