महाराष्ट्र : कांग्रेस के नाना पटोले निर्विरोध बने स्पीकर

महाराष्ट्र : कांग्रेस के नाना पटोले निर्विरोध बने स्पीकर

कांग्रेस के विधायक नाना पटोले महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार किशन कठोरे ने रविवार को स्पीकर पद से अपना नामांकन वापस ले लिया. इसके बाद स्पीकर पद का चुनाव टल गया और नाना पटोले के निर्विरोध स्पीकर चुने जाने का रास्ता साफ हो गया. नाना पटोले ने विधानसभा स्पीकर का पदभार भी संभाल लिया है.

प्रोटेम स्पीकर दिलीप वलसे पाटिल ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि नाना पटोले निर्विरोध स्पीकर चुने गए हैं. पाटिल ने कहा कि पटोले से आग्रह किया जाता है कि वे अपना आसन ग्रहण करें. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पटोले को स्पीकर के आसन तक ले गए. उनके साथ अन्य नेता भी थे. बाद में चर्चा शुरू होने पर उद्धव ठाकने ने कहा, नाना पटोले एक किसान परिवार से आते हैं, इसलिए उम्मीद है कि वे सबको इंसाफ दिलाने का काम करेंगे. विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विधानसभा स्पीकर पद के लिए हमारी पार्टी ने किसान कठोरे का नाम प्रस्तावित किया था. लेकिन सर्वदलीय बैठक और अन्य पार्टियों के आग्रह के बाद हमने फैसला किया कि इस पद का चुनाव निर्विरोध होना चाहिए. इसलिए सबकी सहमति से हमने अपने उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया.

Read More मुंबई : 250 करोड़ की जमीन, 128 फ्लैट और वीआईपी मालिक... मुंबई के रुस्तमजी क्राउन क्यों चला हथौड़ा

राज्य के बीजेपी प्रमुख चंद्रकांत पाटिल के अनुसार, ऐसा विपक्षी भारतीय जनता पार्टी की ओर से रविवार को अपने उम्मीदवार किशन कठोरे का नाम वापस लेने की वजह से हुआ. पटोले, सत्तारूढ़ शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के उम्मीदवार हैं. एमवीए ने शनिवार अपरान्ह विधानसभा में विश्वास मत जीता था. महाराष्ट्र विधानसभा का दो दिवसीय सत्र रविवार से शुरू हो रहा है.

Read More अंधेरी में फर्जी IT Raid का मामला, Income Tax और Crime Branch अधिकारी बनकर ₹1 करोड़ की वसूली की कोशिश; 5 गिरफ्तार

(एजेंसी से इनपुट)

Read More मुंबई: महिला ने सवा करोड़ का घर बेचने के लिए जिंदा पति को किया मृत घोषित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा