महाराष्ट्र के धुले में वैन हादसे में सात लोगों की मौत, 15 घायल

महाराष्ट्र के धुले में वैन हादसे में सात लोगों की मौत, 15 घायल

उत्‍तरी महाराष्‍ट्र की धुले तहसील में एक वैन के पुल से नीचे गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गये। खबरों के अनुसार वैन में मजदूर सवार थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना धुले-सोलापुर मार्ग पर विन्‍चुर गांव के नजदीक मध्‍य रात्रि के बाद हुई। राहत कार्य अभी जारी है। घायलों को सिविल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। विस्तृत ब्‍यौरे की प्रतीक्षा

Tags: