पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को दी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की बधाई, कही ये बात

पीएम मोदी ने उद्धव ठाकरे को दी महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने की बधाई, कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा- ‘ उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ लेने के लिए बधाई। मुझे विश्वास है कि वह पूरी मेहनत से महाराष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करेंगे।’ इससे चंद मिनटों पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के सीएम के रूप में शपथ ली। वह ठाकरे खानदान में सीएम बनने वाले पहले सदस्य हैं। उद्धव ठाकरे ने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को न्योता भी दिया था।

उद्धव ठाकरे के शपथ लेने के बाद कांग्रेस के नितिन राउत और बाला साहेब थोराट, एनसीपी के छगन भुजबल, महाराष्ट्र में विधान परिषद के सदस्य सुभाष देसाई, एनसीपी के जयंत पाटिल और महाराष्ट्र में शिवसेना विधायक दल के नेता एकनाथ शिंदे ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में कई राज्यों के सीएम व वरिष्ठ नेता पहुंचे। समारोह में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे भी पहुंचे। यहां तमिलनाडु से डीएमके चीफ एमके स्टालिन और डीएमके नेता टी आर बालू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल यहां पहुंचे, एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी यहां नजर आए, उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और पुत्र अनंत अंबानी के साथ पहुंचे।

Read More मुंबई : विरार, अलीबाग और नवी मुंबई तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा