शरद पवार ने उतारा बाला साहब ठाकरे का ये कर्ज!

शरद पवार ने उतारा बाला साहब ठाकरे का ये कर्ज!

राजनीति में ऐसा कम होता है कि लोग दुश्मनी भूल जाएं, लेकिन ये अक्सर होता है कि लोग अच्छी बातें और अहसान भूल जाते हैं. हालांकि शरद पवार ऐसे नहीं निकले. शरद पवार 13 साल पहले बाल ठाकरे के किए एहसान को चुकाने के लिए भतीजे अजित पवार के खिलाफ अड़ गए और उद्धव ठाकरे की सियासी राह में आ रहे सारे कांटों को हटा दिया. शरद पवार ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाकर बाल ठाकरे के कर्ज को अदा कर दिया है.

दरअसल साल 2006 में भी राजनीतिक हालात कुछ ऐसे ही थे. उस वक्त एनसीपी की तरफ से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले पहली बार राज्यसभा का चुनाव लड़ी थीं. तब बाला साहेब ठाकरे ने सुप्रिया सुले खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं किया था. ठाकरे का कहना था कि ये गर्व की बात है कि महाराष्ट्र की बेटी दिल्ली जा रही है. वह हमारे सामने ही बड़ी हुई है, ऐसे में हम उसके सामने प्रत्याशी नहीं उतारेंगे. इस तरह सुप्रिया सुले राज्यसभा के लिए चुनी गई थीं.

Read More  मुंबई: गणेश आगमन के दौरान भारी प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल

बाल ठाकरे ने इस तरह से राजनीति की उस स्वस्थ परंपरा का निर्वहन किया था जो कि आज के दौर में बहुत कम दिखाई देती है. शरद पवार के पास 13 साल बाद राजनीतिक हालातों के चलते एक मौका आया तो उन्होंने भी ऐसी ही नजीर पेश की है. शरद पवार ने आज उद्धव ठाकरे को सीएम बनाकर उस एहसान का बदला चुका दिया है.

Read More मुंबई : लोकल ट्रेनों की फेरी 2030 तक 3500 होगी, रेलमंत्री ने दिखाई सावंतवाडी एक्सप्रेस को हरी झंडी

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे आने के बाद सियासी हालात कुछ ऐसे बने कि बीजेपी से शिवसेना का तालमेल नहीं बैठ सका. इसका नतीजा हुआ कि शिवसेना और बीजेपी अलग हो गईं. कांग्रेस-एनसीपी के साथ उद्धव ने नया गठबंधन महाविकास अघाड़ी बनाया. इसी बीच अजित पवार की बगावत ने सियासी संकट पैदा कर दिया, जिसके बाद शरद पवार ने मोर्चा संभाला और इस तरह से उद्धव ठाकरे की सियासी राह की सारी मुश्किलों को आसान कर दिया.

Read More मुंबई : मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'

अब खुद शरद पवार ने उद्धव ठाकरे को पूरे पांच साल के लिए सीएम पद दे दिया वो भी तब जब उनके विधायकों की संख्या शिवसेना से महज दो कम है. इस तरह से 13 साल बाद बने राजनीतिक हालात में शरद पवार ने उस कर्ज को जबरदस्त अंदाज में चुकाया है, जिसे बाल ठाकरे ने 2006 में सुपिया सुले को राज्यसभा भेजने के लिए किया था.

Read More ठाणे : दुकान का शटर उठाकर 9 मोबाइल... 30 हजार के चार्जर और 6,500 कैश चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा