गोवंडी में भिखारी के घर से इतने पैसे मिले कि रेलवे पुलिस हक्का-बक्का रह गई

गोवंडी में भिखारी के घर से इतने पैसे मिले कि रेलवे पुलिस हक्का-बक्का रह गई

राजस्थान के सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी का बिड़दीचंद आजाद मुंबई की लोकल ट्रेनों में भीख मांगकर पेट भरा करता था। सिर पर छत के नाम पर महज एक झोपड़ी थी। मुफलिसी में जीने वाला बिरदीचंद दुनिया से विदा हो गया। बीते शुक्रवार को उसका मुंबई के गोवंडी रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। इसके बाद पूछताछ के आधार मुंबई बिड़दीचंद की झोपड़ी में पहुंची तो दंग रह गई। क्योंकि जो भिखारी बनकर जी रहा था वो लखपति निकला।

8.77 लाख की एफडी के दस्तावेज
बिड़दीचंद की झोपड़ी में मिली बोरियों और थेलियों से लगभग 1.77 लाख रुपए नकद और 8.77 लाख की एफडी के दस्तावेज बरामद हुए हैं। आधार कार्ड, पेन कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों के आधार पर बिड़दीचंद की शिनाख्त सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के शख्स के रूप में हुई, वहीं जब पुलिस ने उसके बैंक खाते खंगाले तो उसमें 96 हजार रुपए जमा मिले।

Read More मुंबई एयरपोर्ट कोकीन केस: 7 महीने की बच्ची का हवाला भी नहीं आया काम, नई मां को NDPS कोर्ट से जमानत नहीं

Related Posts