Fortuner
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर नंबर प्लेट छिपाने वाली फॉर्च्यूनर का वीडियो वायरल, ट्रैफिक नियमों पर उठे सवाल
Published On
By Online Desk
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक टोयोटा फॉर्च्यूनर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर वाहन की नंबर प्लेट को छिपाने के लिए एक विशेष मैकेनिज्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वाहन चालकों द्वारा ट्रैफिक नियमों से बचने के लिए इस तरह के उपकरणों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वीडियो में दिख रही जगह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है कि यह वास्तव में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ही है। मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर
Published On
By Online Desk
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बने 'मिसिंग लिंक' टनल में बीती रात डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रही एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने मुंबई की ओर जा रहे एक मालवाहक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में पिंपरी चिंचवड़ स्थित वाकड़ के रहने वाले कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाकी तीन बाल-बाल बच गए।यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय मिसिंग लिंक पर टनल में हुआ। हादसे के बाद दो घंटे तक मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को मिसिंग लिंक से बंद पुराने रास्ते से डायवर्ट किया गया। हादसे के बाद मुंबई की ओर जाने वाली लेन को फिर से चालू कर दिया गया। मुंबई : दहिसर ब्रिज पर तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर–किआ टक्कर में कई घायल
Published On
By Online Desk
दहिसर ब्रिज पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर और किआ कार की टक्कर हो गई, जिसमें सीनियर सिटिज़न समेत कई यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और उसने पीछे से किआ कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और व्यस्त सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। चेंबूर में फॉर्च्यूनर ने बाइक को मारी टक्कर, कोमा में गया टू-व्हीलर सवार युवक...
Published On
By Online Desk
चेंबूर इलाके में शुक्रवार को एक बाइक सवार की फॉर्च्यूनर एसयूवी से टक्कर हो गई. इस एक्सीडेंट में घायल बाइक सवार युवक कोमा में चला गया है. घटना 27 अक्टूबर की है, जो सीसीटीवी में कैद हो गई. फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक बाइक से जा रहा है, अचानक उसके सामने फॉर्च्यूनर आ जाती है. 
