Wadala East
Mumbai 

मुंबई : वडाला ईस्ट में निर्माणाधीन साइट पर लोहे का स्टेजिंग ढांचा गिरा... दो मजदूरों की मौत!

मुंबई : वडाला ईस्ट में निर्माणाधीन साइट पर लोहे का स्टेजिंग ढांचा गिरा... दो मजदूरों की मौत! मोनोरेल स्टेशन के पास मेट्रो से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान लोहे का स्टेजिंग ढांचा अचानक गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर निर्माण स्थल पर काम कर रहे थे और ढांचा गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों की पहचान नाहिज (33) और साकिम (37) के रूप में हुई है। इस मामले में वडाला टीटी पुलिस ने दोनों के साथ काम करने वाले 31 वर्षीय शफीकुल मुख्तार हुसैन की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, हुसैन, नाहिज, साकिम और चार अन्य मजदूर भक्ति पार्क इलाके में रह रहे थे और निर्माणाधीन साइट पर काम करते थे।
Read More...

Advertisement