meant
National 

हैदराबाद : इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला; छापे के बाद मचा हड़कंप

हैदराबाद : इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला; छापे के बाद मचा हड़कंप एक ऐसी चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिससे न केवल स्वास्थ्य और ड्रग कंट्रोल एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। हैदराबाद के काचीगुडा इलाके में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म पर छापे के दौरान अधिकारियों को इंसानों के इस्तेमाल के लिए बनाए गए ब्लड बैग में एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून भरा हुआ मिला। ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) की इस कार्रवाई में करीब एक हजार लीटर भेड़-बकरियों का खून बरामद किया गया, जिसे गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा कर मानव उपयोग वाले ब्लड बैग में पैक किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा ऑपरेशन नियमों के खिलाफ चलाया जा रहा था।
Read More...

Advertisement