rams
Mumbai 

मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर

मुंबई के 'मिसिंग लिंक' टनल में फॉर्च्यूनर ने टेम्पो को उड़ा दिया, कारोबारी तुषार भूमकर की मौत; सीसीटीवी में कैद हुआ मंजर मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बने 'मिसिंग लिंक' टनल में बीती रात डेढ़ बजे भीषण सड़क हादसा हुआ है। पुणे से मुंबई जा रही एक तेज रफ़्तार फॉर्च्यूनर ने मुंबई की ओर जा रहे एक मालवाहक टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों गाड़ियां चकनाचूर हो गईं। हादसे में पिंपरी चिंचवड़ स्थित वाकड़ के रहने वाले कारोबारी तुषार भूमकर की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि बाकी तीन बाल-बाल बच गए।यह हादसा पुणे से मुंबई जाते समय मिसिंग लिंक पर टनल में हुआ। हादसे के बाद दो घंटे तक मुंबई की ओर जाने वाले ट्रैफिक को मिसिंग लिंक से बंद पुराने रास्ते से डायवर्ट किया गया। हादसे के बाद मुंबई की ओर जाने वाली लेन को फिर से चालू कर दिया गया।
Read More...
National 

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, प्याज लदा ट्रक दूसरे वाहन में घुसा, ड्राइवर की हालत गंभीर

मुंबई : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, प्याज लदा ट्रक दूसरे वाहन में घुसा, ड्राइवर की हालत गंभीर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया। चेचट इलाके में सालेड़ा कलां अंडरपास के समीप प्याज से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क के बीच खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। हादसे के समय दूसरे वाहन का चालक उस समय टायर बदल रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चल रहे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें भरा प्याज सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : ऐरोली टोल नाका पर हिस्ट्री-शीटर ने पुलिस को टक्कर मारी, फरार आरोपी की तलाश तेज़

मुंबई : ऐरोली टोल नाका पर हिस्ट्री-शीटर ने पुलिस को टक्कर मारी, फरार आरोपी की तलाश तेज़ ऐरोली टोल नाका के पास नाटकीय हिट-एंड-रन घटना में पुलिस और हिस्ट्री-शीटर के बीच संघर्ष देखने को मिला। घटना में भांडुप का फरार हिस्ट्री-शीटर शहज़ादा उर्फ़ सज्जू मलिक पुलिस को टक्कर मारकर मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, मुंबई नगर निगम चुनाव में एनसीपी के अजीत पवार के नेतृत्व वाले गुट के उम्मीदवार के रूप में भाग लेने वाले सज्जू मलिक हार गए थे। इस चुनावी हार के बाद उनका आपराधिक रिकॉर्ड फिर सुर्ख़ियों में आया।  
Read More...
Mumbai 

मुंबई : कोस्टल रोड टनल में नाबालिग ने कार को टक्कर मार दी; 3 लोग घायल 

मुंबई : कोस्टल रोड टनल में नाबालिग ने कार को टक्कर मार दी; 3 लोग घायल  मुंबई के कोस्टल रोड टनल में  तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने आगे चल रही कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 3 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मर्सिडीज एक नाबालिग चला रहा था. हादसा रात करीब 1.45 बजे मुंबई कोस्टल रोड टनल के भीतर हुआ. पुलिस के मुताबिक, मर्सिडीज ने अचानक तेज रफ्तार में आगे चल रही कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि सामने वाली कार में बैठे लोग झटके से घायल हो गए. हादसे के बाद टनल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ. 
Read More...

Advertisement