flat
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... महाराष्ट्र : वर्धा के फ्लैट में चल रहा था देह व्यवसाय... पंटर भेजकर पुलिस ने मारा छापा, 37,900 रुपए का माल जब्त !
Published On
By Online Desk
पुलिस को फ्लैट में देह व्यवसाय चलाए जाने की गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने पहले एक पंटर (नकली ग्राहक) को फ्लैट में भेजा। जानकारी की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सिंदी मेघे निवासी प्रतिभा समीर कवडे (40) को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पीड़ित महिला को रुपयों का लालच देकर उससे देह व्यवसाय कराती थी। मुंबई : महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर के घर 2.65 की चोरी, मुंबई के खार वाले फ्लैट से गोल्ड और डायमंड गायब
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से 5 साल में 2.65 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, शिवसेना शिंदे गुट के एमएलसी और महाराष्ट्र के विधानपरिषद के उपसभापति सचिन अहीर के घर से पिछले 5 साल में 2.7 करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हुई है। चोरी गए सामान में 100 ग्राम का सोने का बिस्किट, हीरे जड़े सोने के कंगन, हीरे जड़ी सोने की अंगूठी, पांच हीरे के हार, हीरे की अंगूठियां, चांदी के गिलास, चांदी की थालियां और लोटे शामिल हैं। साथ ही नकद पैसे भी चोरी हुए हैं। मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा
Published On
By Online Desk
नेस्को ड्रग्स पार्टी मामले के बाद पुलिस ने पार्टी ड्रग्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. एंटी नारकोटिक्स सेल को साकीनाका से जब्त 200 एक्स्टेसी गोलियों का टिटवाला कनेक्शन मिला. नार्को की टीम टिटवाला पहुंची, जहां पद्मावती रॉयल सोसायटी से ए. पॉल नाम की महिला को गिरफ्तार किया. उसके घर से 6 करोड़ रुपये की 5 हजार एक्स्टेसी गोलियां बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. मुंबई : फ्लैट दिलाने के झांसे में 37 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
कालाचौकी पुलिस ने महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण के फ्लैट दिलाने का झांसा देकर 37 लाख रुपए ठगने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित को फ्लैट दिलाने का वादा करके बड़ी रकम हड़प ली और बाद में पैसे लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रूपेश सावंत है, जो कनकवली तालुका के भिरवांडे गांव का रहने वाला है। उसने खुद को महाराष्ट्र गृहनिर्माण एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण का एजेंट बताकर पीड़ित से संपर्क किया। 
