मुंबई में इमारत में लगी आग कोई हताहत नहीं

मुंबई में  इमारत में लगी आग कोई हताहत नहीं

मुंबई:मुंबई में एक आवासीय इमारत में बुधवार को आग लग गई। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘सात रास्ता’ इलाके के जैकब सर्किल स्थित चार मंजिला विट्ठल निवास भवन की तीसरी मंजिल पर दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर आग लगी।

Read More मुंबई : नशे में वाहन चलाने की घटनाओं में तेज़ी से वृद्धि के बाद अपराधियों के खिलाफ़ आपराधिक मामले

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

Read More मुंबई: परियोजना पीड़ितों को अब मकान के बजाय मिलेगा 25 लाख रुपये से 40 लाख रुपये के बीच नकद मुआवजा

उन्होंने कहा,अभी तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

Read More मुंबई : गारमेंट कारखाने पर छापेमारी; 6 नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पाया

Tags: