पुलिस कॉलोनी में 30 वर्षीय कांस्टेबल ने की आत्महत्या

पुलिस कॉलोनी में 30 वर्षीय कांस्टेबल ने की आत्महत्या

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में फ्रांसीसी महिला से 98 लाख रुपये की कथित हीरा खरीद धोखाधड़ी

मुंबई : यहां कलीना उपनगर में स्थित पुलिस क्वार्टर में 30 वर्षीय एक कांस्टेबल ने कथित रूप से अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक कांस्टेबल निखिल शंकर मोरे मुंबई पुलिस की मरोल ‘लोकल आर्म्स’ शाखा में तैनात था।

Read More मुंबई : पुलिस ने 29 अगस्त से 27 सितंबर तक हथियार साथ लेकर चलने पर रोक लगाई, शहर में शांति और सुरक्षा का हवाला दिया

उसकी पत्नी भी पुलिस कर्मी है और उसी विभाग में तैनात है। अधिकारी ने कहा कि दंपति का एक पांच महीने का बच्चा भी है। उन्होंने कहा कि घटना सोमवार दोपहर को प्रकाश में आई जब मोरे के पड़ोसियों को उसके फ्लैट से गंध आने लगी और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Read More मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 13 लाख की एमडी ड्रग्स बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची तो उसने मोरे को पंखे से लटका हुआ पाया। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि मोरे पिछले कुछ महीनों से फ्लैट में अकेले रह रहा था। उन्होंने कहा कि बच्चा होने के बाद से मोरे की पत्नी अपने माता पिता के घर रह रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर वकोला पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया और आगे की जांच जारी है।

Read More नवी मुंबई में होटल में पार्किंग को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की मौत


Tags: