मुंबई : बाई का काम करती थीं 4 बांग्लादेशी महिलाएं, BSF ने किया गिरफ्तार

मुंबई : बाई का काम करती थीं 4 बांग्लादेशी महिलाएं, BSF ने किया गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई: सीएम फडणवीस को सिद्धि विनायक मंदिर प्रकरण पर एसआईटी से जांच करानी चाहिए: महेश तपासे

मुंबई : सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के सीमावर्ती इलाके से चार बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया. ये महिलाएं अवैध तरीके से भारत से बांग्लादेश जाने की कोशिश कर रही थीं. ये सभी महिलाएं बांग्लादेश के जेसोर और नरैल की रहने वाली हैं. पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे 6 से 8 महीने पहले अवैध तरीके से मुंबई आई थीं और मुंबई के नागपाडा में बाई का काम करती थीं.

Read More मुंबई: ट्रेनों में अवैध खाद्य सामग्री पर आईआरसीटीसी की सख्ती 

BSF ने बयान जारी कर बताया कि 11 जुलाई को बीएसएफ ने खुफिया सूचना के आधार पर जीतपुर की सीमा पर तैनात जवानों को अलर्ट भेजा. इस दौरान जवानों ने चार संदिग्धों को देखा. जब जवानों ने उन्हें रुकने को कहा, तो वे भागकर जूट के खेत में छिप गईं. इसके बाद जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इन महिलाओं की पहचान अमीना शेख पति रज्जाक शेख, महिनूर शेख पति अब्दुल समत शेख, रेशमा शेख पति मोहम्मद हफीजुल शेख के तौर पर हुई है. ये तीनों महिलाएं जेसोर, बांग्लादेश की रहने वाली हैं. वहीं, चौथी महिला जिसका नाम नुरजहां शेख है, वह नरैल, बांग्लादेश की रहने वाली है.

Read More मुंबई में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बाइक ने 15 साल के छात्र को मारी टक्कर

तीन महिलाओं ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे 6 और 8 महीने पहले गैर कानूनी तरीके से भारत आई थीं और मुम्बई के नागपाड़ा में बाई का काम करती थीं. इसके अलावा महिलाओं ने बताया कि वे जहां काम करती थीं, वहां और भी बांग्लादेशी महिलाएं हैं. जबकि रेशमा शेख ने बताया कि वह दो महीने पहले भारत आई थी और यहां महाराष्ट्र के ठाणे में साइसेट्रिक हॉस्पिटल धर्मवीर नगर में अपना इलाज करा रही थी. यहां वह 3 जून तक भर्ती थी. इसके बाद वह भी महिनुर के साथ टेमकर गली , पोस्ट नागपाड़ा में रहने लगी.

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

नूरजहां शेख ने बताया की वह एक साल पहले भारत आई थी और मुंबई के नालासोपारा में बाई का काम करती थी. पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति सीमा पार करा रहा था. हालांकि, वे उसका नाम नहीं जानती. लेकिन वह शख्स 5-5 हजार रुपये लेकर महिलाओं को बांग्लादेश सीमा में दाखिल करने वाला था. बीएसएफ ने महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया है.

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी