पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यकाल में हुई फोन टैपिंग की जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस के कार्यकाल में हुई फोन टैपिंग की जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार


Rokthok Lekhani

मुंबई : महाराष्ट्र की महाविकास आघाड़ी सरकार पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई प्रमुख व्यक्तियों की फोन टैपिंग मामले की जांच कराएगी। यह आदेश आज गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने महाराष्ट्र विधानसभा में दिए। मंगलवार को महाराष्ट्र विधानमंडल के सिर्फ दो दिवसीय मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने फोन टैपिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 2016-17 में विधायकों-सांसदों के फोन टैप किए जाते थे। बता दें कि उस समय राज्य में देवेंद्र फडणवीस की सरकार थी।

Read More मुंबई एयरपोर्ट पर 2 यात्री गिरफ्तार, ट्रॉली बैग की गुप्त कैविटी से 1.923 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद

पटोले का आरोप था कि उस दौरान समाज के लिए घातक लोगों के फोन टैप करने के नाम पर सांसदों-विधायकों के फोन टैप किए जाते थे। इसी कड़ी में मेरा नंबर ‘अमजद खान’ के नाम से टैप किया गया। पटोले ने सवाल उठाया कि यह फोन टैपिंग किसके आदेश पर की जाती रही है ? इसका सूत्रधार कौन था ?

Read More मुंबई: ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासी घमासान, भाजपा ने उठाए सवाल

पटोले इन सवालों के साथ पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग सदन में उठाई। उनके इस प्रश्न पर गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए कहा कि फोन टैपिंग एक गंभीर मामला है। इसका आदेश आसानी से नहीं दिया जाना चाहिए। पाटिल के अनुसार वह बुधवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर चर्चा करेंगे।

Read More मुंबई: मराठी सीखने की समयसीमा बढ़ाने पर विवाद, एकीकरण समिति ने जताई आपत्ति

बता दें कि राजनीतिक हलकों में यह मामला महाविकास आघाड़ी सरकार के ही कार्यकाल के शुरुआती दिनों में हुई फोन टैपिंग की प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। उस दौरान महाराष्ट्र पुलिस में इंटेलीजेंस की प्रभारी रहीं आईपीएस रश्मि शुक्ला ने गृह विभाग की अनुमति से कुछ लोगों के फोन टैप किए थे। इस फोन टैपिंग से ही पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के ट्रांस्फर-पोस्टिंग मामले में हस्तक्षेप का खुलासा हुआ था।

Read More नालासोपारा जिला परिषद स्कूल में कुकर फटने से मची अफरा-तफरी

रश्मि शुक्ला ने यह रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री को दी थी। लेकिन बाद में यह रिपोर्ट उन्हीं गृहमंत्री के पास जा पहुंची थी, जिनके खिलाफ यह रिपोर्ट तैयार की गई थी। मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में इस रिपोर्ट का भी जिक्र किया था। बाद में यह रिपोर्ट मुंबई उच्चन्यायालय के सामने भी पेश की गई।

अब उच्चन्यायालय के आदेश पर सीबीआई अनिल देशमुख पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही है। इसी कड़ी में वह रश्मि शुक्ला की रिपोर्ट की भी जांच करना चाहती है। लेकिन महाराष्ट्र सरकार सीबीआई जांच का दायरा बढ़ाने के खिलाफ उच्चन्यायालय में याचिका दायर कर चुकी है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार