चीनी मिल घोटाला: ED से जांच के लिए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खरीदे गए विदर्भ के दो चीनी मिलों का भी नाम शामिल

चीनी मिल घोटाला: ED से जांच के लिए बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खरीदे गए विदर्भ के दो चीनी मिलों का भी नाम शामिल


Rokthok Lekhani

महाराष्ट्र: बीजेपी की ओर से गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में राज्य की 30 चीनी मिलो की खरीदी में हुए घोटाले की जांच परिवर्तन निदेशालय यानी ईडी से कराने की मांग की गई है. खास बात यह है कि इसमें बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खरीदे गए विदर्भ के दो चीनी मिलों का भी नाम शामिल है.

Read More महाराष्ट्र में 'एनालॉग पनीर' पर 1 साल का कड़ा प्रतिबंध: FDA जांच में 35.4% सैंपल फेल होने के बाद सरकार का बड़ा फैसला

आपको बता दें कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंद पड़ी दो सहकारी चीनी मिल खरीद कर किसानों को राहत पहुंचाने का काम कुछ वर्ष पहले किया था. महाराष्ट्र बीजेपी इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटील में 3 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में 30 चीनी मिलों की जांच कराने की लिस्ट सौंपी है. उसमें वर्धा जिले के महात्मा सहकारी चीनी कारखाना और भंडारा जिले के वैनगंगा सहकारी चीनी कारखाना शामिल है. साल 2009-10 में बंद पड़े इन दोनों चीनी मिलों को नितिन गडकरी ने पूर्ति कंपनी के जरिए खरीदा था.

Read More मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार

दरअसल बंद पड़ी इन दोनों चीनी मिलो की बोली लगाने के लिए कोई भी जब सामने नहीं आया तब इलाके के किसानों को संकट से बाहर निकालने के लिए नितिन गडकरी ने इन कारखानों को खरीदने का तय किया. आपको बता दें कि ED के रडार पर जो चीनी मिले हैं उनमें मुख्य तौर वह चीनी मिले हैं जिन्हें निजी कंपनियों ने खरीदी किया और बाद में डिस्टिक कोऑपरेटिव बैंक से चीनी मिलों के लिए करोड़ों रुपए का लोन लिया गया. हालांकि नितिन गडकरी ने जो चीनी मिले खरीदी उसके लिए राज्य सहकारी बैंक से कोई कर्ज नहीं लिया है.

Read More मुंबई : चीनी के बढ़ते दाम पर महाराष्ट्र सरकार का कदम, केंद्र को लिखा पत्र

इन दोनों चीनी मिलों के लिए गडकरी ने उस वक्त राष्ट्रीय कृत बैंक आंध्रा और बैंक ऑफ इंडिया से कर्ज लेने की बात की. हालांकि अब गड़करी का नाम सामने आने के बाद बीजेपी भी बैक फुट पर है. आपको बता दें कि बॉम्बे ई कोर्ट के आदेश के बाद ईडी ने मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक में हुए कथित 25 हजार करोड़ के घोटाले मामले में अजित पवार के रिश्तेदार द्वारा संचालित सातारा के जरअंदेश्वर चीनी कारखाने को सील कर दिया है. जिसके बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ईडी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक घोटाले मामले में कोई और बड़ी कार्रवाई कर सकती है.

Read More पालघर: रिलीफ हॉस्पिटल हंगामा मामले में आठ आरोपियों का सरेंडर 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा