साइबर वॉर के लिए भारत तैयार, चीन की चालाकियों पर प्रहार

साइबर वॉर के लिए भारत तैयार, चीन की चालाकियों पर प्रहार


Rokthok Lekhani

भारतीय सशस्त्र बलों के खिलाफ बढ़ते साइबर हमलों के खतरे के मद्देनजर भारत सरकार कमर कसती दिख रही है। भारत में साइबर अटैक के खतरे को देखते हुए सैन्य मामलों का विभाग (डीएमए) भविष्य के युद्ध के लिए लेटेस्ट साइबर सुरक्षा तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के लिहाज से प्रशिक्षित करने के लिए 100 कर्मियों को अमेरिका भेजने की योजना बना रहा है। बता दें कि हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि चीन के साइबर जासूसों के निशाने पर भारत के रक्षा विभाग से और टेलिकॉम समेत कई सेक्टर्स थे।
साउथ ब्लॉक के अधिकारियों के मुताबिक, 2016 के साइबर फ्रेमवर्क और रक्षा सहयोग समझौते के तहत अमेरिका ने सिलिकॉन वैली में 100 सैन्य कर्मियों को प्रशिक्षित करने की पेशकश की है, ताकि उन्हें साइबर युद्ध का मुकाबला करने और भविष्य की रक्षा और युद्ध में एआई की भूमिका का प्रत्यक्ष अनुभव दिया जा सके। बता दें कि साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, पीएमओ और एनएसए के ऑफिस हैं।
दरअसल, भारतीय सेना के पास एकीकृत मुख्यालय के तहत एक त्रि-सेवा रक्षा साइबर एजेंसी है। सरकार प्रस्तावित थिएटर कमांड को लड़ाई में बढ़त देने के लिए मध्य प्रदेश के भीतरी इलाकों में एक उचित साइबर कमांड स्थापित करने के पक्ष में है। प्रस्तावित साइबर कमांड सेना को भारत के विरोधियों से साइबर हमलों की चपेट में आने से बचाने के लिए तीनों सेवाओं की व्यक्तिगत क्षमताओं से मेल खाएगी। बता दें कि हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि चीन ने भारत के कई एजेंसियों और कंपनियों पर साइबर अटैक किया था।

Read More दिल्ली : खर्च करने में मुंबई-दिल्ली छूटे पीछे, ये है देश की सबसे ज्यादा खर्चीली शहर


Read More मुंबई ब्लास्ट, बाटला हाउस कांड और अहमदाबाद धमाकों के बाद से जांच एजेंसियों के रडार पर रहता है आजमगढ़ जिला

Read More पालघर: रिलीफ हॉस्पिटल हंगामा मामले में आठ आरोपियों का सरेंडर 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत

Read More मुंबई: तीन दशक बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो फरार आरोपी

Tags:

Related Posts