एनसीपी का केंद्र पर वार, भाजपा ने किया पलटवार

एनसीपी का केंद्र पर वार, भाजपा ने किया पलटवार

Rokthok Lekhani

Read More ठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक, 163 लोग बने शिकार

मुंबई : भारत ने दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया है। भारत में पिछले साढ़े पांच महीनों में 32.36 करोड़ डोज लग चुके हैं। जबकि अमेरिका और ब्रिटेन में वैक्सीनेशन अभियान की शुरूआत भारत से पहले ही हो चुकी थी। इसके बावजूद वे देश सबसे ज्यादा डोज लगाने के मामले में हमसे पीछे हैं। अमेरिका और ब्रिटेन में दिसंबर से ही कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत हो चुकी थी।

Read More मुंबई: कैडिला केस में एफडीए को झटका हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

जबकि भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू किया गया था। और 28 जून तक भारत के 25 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। केंद्र सरकार का दावा है कि दिसंबर तक भारत के सभी लोगों को वैक्सीन दे दिया जाएगा। लेकिन केंद्र सरकार के इस दावे को महाराष्ट्र सरकार में मंत्री व एनसीपी प्रवक्त नवाब मलिक ने खोखला बताया है।

Read More मुंबई : सैफ अली खान स्टेबिंग केस  में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ तय किए आरोप, जल्द शुरू होगा ट्रायल

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए नवाब मलिक ने कहा कि पहले यह दावा किया गया कि दिसंबर तक सभी का टीकाकरण कर दिया जाएगा। अब कहा जा रहा है कि अभी भी 8 महीने लग सकते हैं। ऐसे में बार बार बयान बाजी करने से बेहतर है कि सरकार यह जानकारी दे कि किस राज्य को, कौन सी तारीख को, वैक्सीन के कितने डोज मिल सकेंगे। उसका एक पूरा चार्ट लोगों के सामने रख देना चाहिए। तब ऐसी बातें करनी चाहिए। इसके जवाब में भाजपा नेता अतुल भातखलकर ने कहा कि यह बात सही है कि कोरोना की दूसरी लहर में वैक्सीन की कमी महसूस हुई थी क्योंकि संक्रमण तेजी से बढ़ा था। फिर भी भारत ने विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

Read More  ठाणे स्टेशन एरिया ट्रैफिक इम्प्रूवमेंट स्कीम ब्रिज के टॉयलेट में वेंडरों का अवैध स्टोरेज, 2 लाख का सामान जब्त

अब जब यह कमी महसूस नहीं की जा रही है, तब भारत क्या रिकॉर्ड बनाएगा इसका अंदाज नवाब मलिक लगा लें। उन्होंने आगे कहा कि देश में सबसे ज्यादा वैक्सीन लगाने के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां अब तक 3.11 करोड़ लोगों को वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। इनमें से 60.14 लाख लोग ऐसे हैं जिन्हें दोनों डोज दी जा चुकी है। दूसरे नंबर पर यूपी है, जहां अब तक 3.04 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। यूपी में भाजपा की सरकार होने के बावजूद केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा वैक्सीन महाराष्ट्र को दी। फिर भी आघाडी सरकार के लोग वैक्सीन की कमी का रोना रोते रहते हैं।

एक तरफ रोज वैक्सीन देने का रिकॉर्ड बनाने का ढोल पीटते हैं, दूसरी तरफ केंद्र पर वैक्सीन ना देने का आरोप भी लगाते हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि सारी वैक्सीन तो केंद्र दे रहा है। इनका काम सिर्फ अच्छी तरह से लोगों को वैक्सीन देना है। हर बात के लिए केंद्र पर आरोप-प्रत्यारोप करने की बजाए इन्हें कुछ काम पर भी ध्यान लगाना चाहिए।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी