जावेद पारेख फिर बने हज़रत ख्वाजा साहब की दरगाह कमेटी में सदस्य

जावेद पारेख फिर बने हज़रत ख्वाजा साहब की दरगाह कमेटी में सदस्य

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई के नेशनल पार्क में दौड़ पड़ी वन की रानी, पीयूष गोयल ने टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दी 'गुड न्यूज'

null

Read More मुंबई : जरूरी खबर, पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया तो 30 जून के बाद एलपीजी सप्लाई बंद

Read More मुंबई: मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, मुंबई में 2640 घरों के लॉटरी ड्रॉ की अंतिम तारीख बढ़ी, कब तक कर सकते हैं आवेदन?

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह में प्रबंध संभालने वाली दरगाह कमेटी में मुंबई के जावेद माजिद पारेख को फिर से कमेटी में सदस्य बनाया गया है। कमेटी सदस्य मिस्बाहुल इस्लाम का 29 अप्रेल को निधन हो जाने से नौ में से एक सदस्य का पद रिक्त चल रहा था। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय ने सोमवार को रिक्त पद पर जावेद पारेख की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

Read More मुंबईकरों के लिए गुड न्यूज, भारी बारिश के चलते विहार और तुलसी झील लबालब, BMC ने दिया अपडेट

जावेद पारेख पिछली कमेटी में वर्ष 2013 से 2018 तक सदस्य रहे हैं। करीब डेढ़ साल उन्हें उपाध्यक्ष पद पर कार्य करने का भी मौका मिला। दरगाह में महिला कोरिडोर का निर्माण भी उनके ही कार्यकाल में हुआ है। पूर्व में उनकी नियुक्ति हुई, तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। वर्तमान दरगाह कमेटी केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनी हुई है। इस संबंध में जावेद का कहना है कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के नाते पूर्व में अब उनकी नियुक्ति हुई है।

दरगाह कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को दिल्ली में चुनाव होंगे। इसके लिए सेंटर वक्‍फ कौसिल के हॉल में दोपहर 3 बजे बैठक रखी गई है। बैठक में शामिल होने के लिए लगभग सभी सदस्य दिल्ली पहुंच चुके है। अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा सदर अमीन पठान जहां प्रबल दावेदार माने जा रहे है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कासिम मलिक और मुनव्वर खान के नाम की चर्चा है। पठान की नियुक्ति हुई तो वह चौथी बार अध्यक्ष बनेंगे।

Related Posts