महाराष्ट्र में 9 से 12 जून के बीच इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

महाराष्ट्र में 9 से 12 जून के बीच इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

मुंबई: महाराष्ट्र में इस सप्ताह के दौरान मुंबई तथा राज्य के अन्य तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किसी अनहोनी से निपटने के लिए राज्य प्रशासन को मुस्तैद रहने का आदेश सोमवार को दिया।

मुख्यमंत्री की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि कोविड-19 से पीड़ित तथा अन्य मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। उन्होंने राज्य प्रशासन को निर्देश दिया कि निचले स्थानों, क्षतिग्रस्त भवनों और भूस्खलन वाली जगहों में रहने वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए।

Read More मुंबई: वोटर लिस्ट रिवीजन में बदलाव, चुनाव आयोग ने जारी किया नया कार्यक्रम

मुख्यमंत्री ने संरक्षक मंत्रियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के साथ बैठक करने को कहा। उन्होंने कहा, “मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में नौ जून से 12 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है… किसी अनहोनी का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें।” मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) ने ट्वीट किया, “क्षेत्र में अगले पांच दिन में मौसम बिगड़ने की कई चेतावनी दी गई है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 10 जून से अधिक बारिश होने की आशंका है।”

Read More मीरा रोड : एक्टर रोहुल्लाह मेहदी ड्रग्स नेटवर्क मामले में गिरफ्तार

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा