बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि मुंबई में मंत्रालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई

बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि मुंबई में मंत्रालय की सुरक्षा कड़ी कर दी गई

मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा सचिवालय में बम रखा होने की सूचना मिली। कंट्रोल रूम को मिली इस सूचना पर मुंबई पुलिस का बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच के लिए पहुंचा।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती तौर पर यह सूचना झूठी होने की आशंका है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है। इधर बम की खबर से महाराष्ट्र सचिवालय में हड़कंप मच गया है।

नागपुर के सागर नाम के शख्स ने आज दोपहर 12.40 पर कॉल किया था और बम रखे जाने की जानकारी दी थी। जिसके बाद बम निरोधक दस्ता (Bomb Detection and Disposal Squad) हरकत में आया और मंत्रालय में बम की जानकारी के बाद जांच की जा रही है। बम की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने कहा कि मुंबई में मंत्रालय की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। बम की सूचना आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष (Disaster Management Control Room) को मिली थी।

Read More मुंबई: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी के परिवार को ₹5.01 करोड़ मुआवजा

Tags: