ठाणे डीमार्ट में एक्सपायर्ड केक बेचने का आरोप, उपभोक्ता सुरक्षा पर उठ रहा सवाल

Thane DMart accused of selling expired cakes, raising questions about consumer safety

ठाणे डीमार्ट में एक्सपायर्ड केक बेचने का आरोप, उपभोक्ता सुरक्षा पर उठ रहा सवाल

ठाणे पश्चिम स्थित धोकाली इलाके में एक डीमार्ट आउटलेट से कथित तौर पर एक्सपायर्ड केक बेचने जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने उपभोक्ता सुरक्षा और खासकर बच्चों के खाद्य उत्पादों की क्वालिटी को लेकर गंभीर चिंताएँ खड़ी कर दी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दुकान में “ब्रिटानिया गोबल्स फ्रूटी फन बार केक” जैसे प्रोडक्ट, जिनकी एक्सपायरी डेट 19 अप्रैल थी, उन्हें 2 मई तक भी बिक्री के लिए शेल्फ पर रखा गया था। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि केवल एक ही नहीं बल्कि केक का पूरा बैच एक्सपायर्ड स्थिति में था।

 

ठाणे : ठाणे पश्चिम स्थित धोकाली इलाके में एक डीमार्ट आउटलेट से कथित तौर पर एक्सपायर्ड केक बेचने जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने उपभोक्ता सुरक्षा और खासकर बच्चों के खाद्य उत्पादों की क्वालिटी को लेकर गंभीर चिंताएँ खड़ी कर दी हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि दुकान में “ब्रिटानिया गोबल्स फ्रूटी फन बार केक” जैसे प्रोडक्ट, जिनकी एक्सपायरी डेट 19 अप्रैल थी, उन्हें 2 मई तक भी बिक्री के लिए शेल्फ पर रखा गया था। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि केवल एक ही नहीं बल्कि केक का पूरा बैच एक्सपायर्ड स्थिति में था।

 

Read More मध्य रेलवे की मोबाइल UTS सेवा हिट: 5.40 लाख यात्रियों ने उठाया फायदा, करोड़ों की कमाई

घटना के दौरान ग्राहक और डीमार्ट  कर्मचारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। वीडियो में पुलिसकर्मी और एक स्थानीय नेता भी मौजूद दिखाई देते हैं। ग्राहक ने बिल दिखाते हुए दावा किया कि उसने यह केक 30 अप्रैल को खरीदा था। ग्राहक का यह भी कहना है कि उसने वह केक खा लिया था, जिसके बाद उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। इस दावे के बाद मामला और गंभीर हो गया है, और उपभोक्ता ने खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

Read More मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी देखी जा रही है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि इस मामले की विस्तृत जांच की जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग से भी हस्तक्षेप करने की अपील की जा रही है। फिलहाल इस मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से जांच की संभावना जताई जा रही है, जबकि डीमार्ट की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह घटना एक बार फिर रिटेल स्टोर्स में खाद्य सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

Read More मुंबई: घाटकोपर और दादर के बाद गिरगांव पहुंचा ‘व्हाइट स्ट्राइप’ विवाद, MNS नेताओं और स्थानीय लोगों का विरोध

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान