मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

Mumbai CNG Price Hike Rekindles Auto And Taxi Fare Revision Demand Across MMR

मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

मुंबई और MMR में CNG की कीमत 86 रुपये प्रति किलो पहुंचने के बाद ऑटो और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग तेज कर दी है। लगातार बढ़ती ईंधन लागत से लाखों वाहन चालकों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। 

मुंबई : मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में एक बार फिर CNG की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ऑटो और टैक्सी किराए में संशोधन की मांग तेज हो गई है। लगातार बढ़ती ईंधन लागत को देखते हुए विभिन्न ऑटो-रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने किराया बढ़ाने की मांग उठाई है।

महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG की कीमत में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में CNG का नया रेट 86 रुपये प्रति किलो हो गया है। यह मई महीने में दूसरी बार हुआ है जब CNG की कीमत बढ़ाई गई है।

Read More मुंबई : मुंबई वाला घर बनेगा निशाना', लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों ने कपिल शर्मा को धमकाया

यूनियन नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ रही गैस की कीमतों के कारण वाहन चालकों की आय पर सीधा असर पड़ रहा है। उनका दावा है कि मौजूदा किराया ढांचा बढ़ती परिचालन लागत को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इसी वजह से ऑटो और टैक्सी किराए में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

Read More मुंबई : मेयर रितु तावड़े ने कंक्रीटीकरण और गाद सफाई कार्यों का किया निरीक्षण

मुंबई रिक्शामेन्स यूनियन के प्रतिनिधियों के अनुसार मौजूदा फॉर्मूले के आधार पर किराए में कम से कम 1 रुपये की वृद्धि की मांग की जा रही है। वहीं कुछ टैक्सी संगठनों ने न्यूनतम किराए में 2 से 3 रुपये तक बढ़ोतरी की आवश्यकता बताई है।

Read More ठाणे-बोरीवली अंडरग्राउंड टनल प्रोजेक्ट शुरू, 16 मई से एक साल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

जानकारों के अनुसार पिछले डेढ़ महीने में CNG की कीमतों में कुल 5 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। इससे लाखों CNG वाहन चालकों और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। मुंबई महानगर क्षेत्र में 12 लाख से अधिक CNG वाहन संचालित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा और टैक्सियां शामिल हैं।

Read More दादर कबूतरखाना छोटा करने की मांग तेज: Mahim MLA बोले- सड़क चौड़ीकरण से कम होगा ट्रैफिक जाम

यूनियनों का कहना है कि यदि जल्द किराया संशोधन नहीं किया गया तो चालकों के लिए मौजूदा परिस्थितियों में काम करना मुश्किल हो जाएगा। दूसरी ओर परिवहन विभाग और मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (MMRTA) के स्तर पर प्रस्ताव पर विचार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

CNG कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण आने वाले दिनों में मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और अन्य MMR क्षेत्रों में यात्रा खर्च बढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

Tags: