कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस 3 की पूर्व कंटेस्टेंट रही जयश्री रमैया घर में फांसी पर लटका मिला शव

कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस 3 की पूर्व कंटेस्टेंट रही जयश्री रमैया  घर में फांसी पर लटका मिला शव

कन्नड़ अभिनेत्री और बिग बॉस 3 की पूर्व कंटेस्टेंट रही जयश्री रमैया (Jayashree Ramaiah) आज अपने घर में मृत अवस्था में पाई गईं। बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। जयश्री रमैया पिछले काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था।

पिछले साल जयश्री रमैया ने फेसबुक पोस्ट के जरिए डिप्रेशन की जानकारी दी थी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लाइव सेशन किया था, जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे, इतना ही नहीं उन्होंने यह तक कह दिया था कि वो डिप्रेशन से फाइट नहीं कर सकती और उन्हें इच्छा-मृत्यु चाहिए।

Read More मुंबई: अंधेरी इलाके में जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश; पुलिस से बचने के लिए रोजाना बदलने वाले कोड का करते थे इस्तेमाल 

Tags: