बीएमसी कंजूरमार्ग इलाके में अपने एक भवन में कोविड-19 टीका भंडारण केन्द्र खोलने की तय्यारी

बीएमसी  कंजूरमार्ग इलाके में अपने एक भवन में कोविड-19 टीका भंडारण केन्द्र खोलने की तय्यारी

बृह्नमुंबई नगर निगम (बीएमसी) यहां कंजूरमार्ग इलाके में अपने एक भवन में कोविड-19 टीका भंडारण केन्द्र तैयार कर रही है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मुंबई : बीएमसी के अतिरिक्त नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शहर में नगर-निगम द्वारा संचालित चार अस्पतालों में पहले से मौजूद भंडारण केंद्रों के अतिरिक्त यह नया टीका भंडारण केन्द्र तैयार किया जा रहा है।

Read More मुंबई: सिरफिरे ने रोक दी मुंबई लोकल, ट्रेन के सामने सीना ताने खड़ा रहा शख्स, फिर बरसे थप्पड़ 

निगम के एक और अधिकारी ने कहा कि बीएमसी ने नए कोविड-19 टीका भंडारण केन्द्र के लिये पूर्वी उपनगर के कंजूरमार्ग में स्थित अपने पांच मंजिला भवन का चयन किया है। केन्द्र भवन के पहले तल पर तैयार किया जाएगा।

Read More मुंबई: जैन फूड फेस्टिवल में मुस्लिम महिला से बुर्का हटाने को कहा

उन्होंने कहा कि फिलहाल सियो अस्पताल, नायर अस्पताल, केईएम अस्पताल तथा कूपर अस्पताल में भंडारण की सुविधा है।

Read More मुंबई:लोपामुद्रा राउत के घर में ₹1 करोड़ की चोरी का मामला सुलझा: बिहार का 'आदतन अपराधी' पकड़ा गया 

काकानी ने कहा कि निगम इस साल के अंत से पहले कंजूरमार्क केन्द्र को तैयार करने के प्रयास कर रहा है। उसने कोविड-19 टीकों को कम तापमान में रखने के लिये कूलर और फ्रिज खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More ठाणे में एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, ₹9.66 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त; 4 गिरफ्तार

उन्होंने कहा, ”हम 31 दिसंबर से पहले टीका भंडारण केन्द्र को तैयार करने के प्रयास कर रहे हैं।”

Tags: