मुंबई के डिंडोशी इलाके में 5.7 लाख रुपये मूल्य के 57 किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

मुंबई के डिंडोशी इलाके में 5.7 लाख रुपये मूल्य के 57 किलो गांजा के साथ दो लोग गिरफ्तार

मुंबई के डिंडोशी इलाके में 5.7 लाख रुपये मूल्य के 57 किलो गांजा के साथ दो लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने मंगलवार शाम को डिंडोशी में एक गैराज में छापा मारा और वहां खड़ी दो कारों से प्रतिबंधित सामग्री बरामद की।

Read More मुंबई : मोनोरेल यात्रियों को बचाने वाले 13 दमकलकर्मियों को राष्ट्रपति पदक

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गोरेगांव निवासी तबरक सैयद (22) और मुस्तफीजुल शेख (23) को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है ।

Read More मुंबई:  एक्शन मोड में BMC कमिश्नर अश्विनी भिड़े, तीन घंटे चलीं पैदल, मुंबई में 320 KM फुटपाथ होगा साफ

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गैराज मालिक के साथ आरोपी कथित तौर पर छोटे पैकेटों में मादक पदार्थ पैक कर शहर के विभिन्न हिस्सों में इसकी आपूर्ति करते थे।

Read More मुंबई : गणेश गली और खेतवाड़ी में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां; अमरावती में बप्पा की अनोखी मूर्तियां

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है ।

Read More मुंबई: महिला ने सवा करोड़ का घर बेचने के लिए जिंदा पति को किया मृत घोषित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tags: