महाराष्ट्र सरकार ने किया बोनस देने का ऐलान बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को मिला दीवाली का गिफ्ट

महाराष्ट्र सरकार ने किया बोनस देने का ऐलान बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को मिला दीवाली का गिफ्ट

मुंबई: महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों के करीब एक लाख कर्मचारियों के लिये बोनस की घोषणा कर दी। इन कर्मचारियों ने दिवाली के दौरान हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। राउत के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने बोनस की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

इस घोषणा से पारेषण कंपनी महाट्रांसको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लि.), वितरण कंपनी एमएसईडीसीएल (महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लि.) और उत्पादन कंपनी महाजेनको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादक कंपनी लि.) के कर्मचारियों को लाभ होगा। इन कंपनियों के कर्मचारियों ने बोनस नहीं मिलने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। पिछले साल तीनों कंपनियों के कर्मचारियों को 9,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का बोनस मिला था।

Read More छत्रपति संभाजीनगर : एफडीए अधिकारी को भीड़ ने खिलाए एक्सपायर्ड बिस्कुट

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार