कोल्हापुर जिले की कलंबा जेल में गांजा से भरी टेनिस बॉल जेल में फेंकने की कोशिश में तीन गिरफ्तार

कोल्हापुर जिले की कलंबा जेल में गांजा से भरी टेनिस बॉल जेल में फेंकने की कोशिश में तीन गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले की कलंबा जेल में बंद अपने एक सहयोगी तक गांजा पहुंचाने के लिए टेनिस की गेंदों में मादक द्रव्य भरकर उन्हें जेल परिसर में फेंकने की कथित योजना बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बुधवार को गश्त के दौरान कुछ पुलिस कांस्टेबल ने कलंबा जेल की दीवार के नजदीक तीन लोगों को टहलते हुए पाया। उनके हाथों में तीन टेनिस बॉल थीं।

Read More मुंबई : पार्षद विशाखा राउत का कुनबी ओबीसी सर्टिफकेट रद्द, बीएमसी में उद्धव ठाकरे को झटका लगना तय

कोल्हापुर के जूना राजवाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘ जांच करने पर उन लोगों ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वे पुणे के रहने वाले हैं। पुलिस को संवेदनशील और निषिद्ध क्षेत्र में इनकी मौजूदगी पर शक हुआ।’’

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन लोगों के पास से टेनिस की तीन गेंद बरामद कीं और उन्हें काटने पर भीतर गांजा भरा मिला। अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर मादक पदार्थ से जुड़े कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जेल प्रशासन को यह जांच करने के लिए कहा गया कि आरोपियों ने कहीं जेल के भीतर कुछ पहुंचा तो नहीं दिया है।

Read More मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान जेल प्रशासन को एक मोबाइल फोन मिला। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन किसका है।

Read More मुंबई: तीन दशक बाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो फरार आरोपी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा