आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में :अगले 7 दिन भारी बारिश की संभावना; 

Heavy rains expected in many states including Andhra Pradesh, Telangana, Maharashtra, Karnataka and Arunachal Pradesh for the next 7 days;

आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में :अगले 7 दिन भारी बारिश की संभावना; 

 उत्तर भारत से मानसून की विदाई के बीच आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मुंबई अगले 7 दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण अब आंध्र और ओडिशा तट के पास सक्रिय है। इसके असर से अगले 24 घंटों में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है।

मुंबई : उत्तर भारत से मानसून की विदाई के बीच आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मुंबई अगले 7 दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम एजेंसी स्कायमेट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती परिसंचरण अब आंध्र और ओडिशा तट के पास सक्रिय है। इसके असर से अगले 24 घंटों में नया लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। यह सिस्टम आगे बढ़ते हुए तेलंगाना, महाराष्ट्र और कर्नाटक को प्रभावित करेगा और 13 से 16 सितम्बर के बीच उत्तरी कर्नाटक, तेलंगाना और सीमावर्ती महाराष्ट्र पर ज्यादा असर डालेगा। मानसून ट्रफ इस समय श्रीगंगानगर, हिंडन, लखनऊ, डाल्टनगंज, दीघा से होकर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। 

 

Read More राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट ने कहा- 'भक्तों का दान पूरी तरह सुरक्षित'

मुंबई और आसपास के इलाकों में 13 से 19 सितम्बर तक लगातार बारिश का सिलसिला चलेगा। 14–15 सितम्बर को भारी बारिश के आसार हैं और 17–19 सितम्बर के बीच फिर से तेज बारिश हो सकती है।

Read More पीएम मोदी राजस्थान को देंगे बड़ी सौगात: जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन और 'मॉडिफाइड उड़ान योजना' की होगी शुरुआत

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम : आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई। तेलंगाना, मराठवाड़ा, झारखंड के कुछ हिस्से, उत्तर बिहार और पश्चिम असम में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं तेज़ बौछारें गिरी। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्से, ओडिशा, छत्तीसगढ़, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड हुई।

Read More AI से बने फ़र्ज़ी फ़ैसलों पर विवाद; सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट ने वकीलों को चेतावनी दी।