मुंबई में 22 वर्षीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 14.4 लाख रुपये की मूल्य की मेफेड्रोन जब्त

मुंबई में 22 वर्षीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 14.4 लाख रुपये की मूल्य की मेफेड्रोन जब्त

मुंबई : मुंबई पुलिस ने गोरेगांव उपनगर में 22 वर्षीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 14.40 लाख रुपये के मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेफेड्रोन बरामद किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात इलाके में जाल बिछाया था।

उन्होंने कहा कि आरोपी नूर मोहम्मद महबूब खान रात 9 बजकर 20 मिनट पर फिल्म सिटी रोड पहुंचा और किसी के इंतजार के लिए फुटपाथ पर खड़ा हो गया। उसकी हरकतें संदिग्ध लग रही थीं। अधिकारी ने कहा कि इससे पहले कि वह आगे बढ़ता पुलिस टीम उसके पास जा पहुंची। तलाशी के दौरान उसके पास से 480 ग्राम मेफेड्रोन मिला।

Read More मुंबई: हीरा कारोबारी चार करोड़ रुपये के हीरे लेकर फरार, कई कारोबारियों से लिया था माल; पुलिस ने दर्ज किया केस

मेफेड्रोन को ”म्यांउ म्यांउ” या एमडी भी कहा जाता है। यह एक कृत्रिम पदार्थ है। अधिकारी ने कहा कि कुर्ला के कमानी इलाके के निवासी आरोपी ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह अपने ग्राहक को मादक पदार्थों की आपूर्ति करने आया था।

Read More मुंबई में आज पानी की सप्लाई प्रभावित! ठाणे में 3,000 MM पाइपलाइन की मरम्मत में अड़चन, पूर्वी उपनगरों पर असर

उन्होंने कहा कि यह भी पता चला है कि वह हत्या के प्रयास समेत कम से कम 10 संगीन अपराधों में शामिल रहा है। साथ ही वह घाटकोपर उपनगर में दर्ज दो आपराधिक मामलों में भी वांछित है।
अधिकारी ने कहा कि पुलिस पता लाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ कहां से खरीदा और किसे इसकी आपूर्ति की जानी थी। उन्होंने कहा कि मुंबई की एक अदालत ने आरोपी को तीन अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी