बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का 74 वर्ष की उम्र में निधन
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में 5 अगस्त को भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका 2 महीने से इलाज चल रहा था। डॉक्टर्स की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की लहर है, इसे फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया जा रहा है।


