एक्ट्‍रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई मुश्किलों बड़ी

एक्ट्‍रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई मुश्किलों बड़ी

मुंबई : फिल्मेकर अनुराग कश्यप मुश्किलों में घिर गए हैं। साउथ फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्‍रेस ने अनुराग कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस की ओर से शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर में बदल दिया है। इससे पहले एक्ट्रेस सोमवार को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने पहुंची थी, लेकिन देर रात तक पुलिस स्टेशन में रहने के बाद भी उनकी शिकायत नहीं ली गई थी। एक्ट्रेस के वकील नितिन सतपुते ने बुधवार को जारी एक बयान में एफआईआर का विवरण शेयर किया है।

वकील ने बताया, एक्ट्रेस की एफआईआर अंतत: दर्ज कर ली गई है, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गलत बर्ताव, गलत इरादे से रोकना और महिला का अपमान करने पर आईपीसी के तहत यू / एस 376 (1), 354, 341, 342 सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता अनुराग ने उनके साथ एक बार छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। अनुराग उनके सामने न्यूड हो गए थे और उन्होंने उनके साथ अंतरंग होने की कोशिश की थी। वर्सोवा पुलिस जल्द इस मामले में कश्यप को पूछताछ के लिए बुला सकती है। उनके खिलाफ दर्ज धाराओं में उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

Read More मुंबई: अंधेरी इलाके में जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश; पुलिस से बचने के लिए रोजाना बदलने वाले कोड का करते थे इस्तेमाल 

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने 2014 में हुई घटना के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि अनुराग ने मेरे साथ छेड़छाड़ की थी। निर्देशक ने मुझे बताया कि जो लड़कियां उनके साथ काम करती हैं, वे उनके साथ ‘गाला टाइम’ बिताते हैं। एक्ट्रेस ने कहा- अनुराग उस समय बॉम्बे वेलवेट पर काम कर रहे थे।

Read More मुंबई: ‘छात्रों की गूंज’ पर सियासी घमासान, भाजपा ने उठाए सवाल

Tags: