बीएमसी ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़कर घरों से न निकलने की अपील की

बीएमसी ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़कर घरों से न निकलने की अपील की

मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। बीएमसी ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़कर घरों से न निकलने की अपील की है। भारी बारिश और जल जमाव के कारण कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते यातायात रोक दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में मंगलवार देर शाम बारिश शुरू हुई थी। देश की आर्थिक राजधानी में कई स्थानों पर पानी भरने की वजह से बुधवार सुबह जन परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि कई सड़कों और निचले इलाकों में रातभर हुई बारिश की वजह से पानी भर गया और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई वाहनों के पानी में खराब हो जाने के कारण भी यातायात बाधित हुआ।

Read More मुंबई: कैडिला केस में एफडीए को झटका हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

मुंबई के नगर पालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शहर में भारी से बेहद भारी बारिश के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान की वजह से आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कार्यालयों और अन्य संस्थानों को बुधवार को बंद रखने को कहा है।

Read More मुंबई : गणेश गली और खेतवाड़ी में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां; अमरावती में बप्पा की अनोखी मूर्तियां

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार चहल ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़कर घरों से न निकलने की अपील की है। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह पांच बजे उपनगर सेवाएं निलंबित रहीं।

Read More मुंबई : जज को गाड़ी घेरकर जान से मारने की धमकी, पत्नी के साथ गाली-गलौज भी की 

उन्होंने कहा, सिओन-कुर्ला और चूनाभट्टी-कुर्ला में भारी बारिश और जल जमाव के कारण, सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी के कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते यातायात रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि ठाणे-कसारा, ठाणे-कर्जत और वाशी-पनवेल के बीच विशेष बसें (शटल) भी चलाईं गई। लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है।

Read More मुंबई : ड्रग्स के साथ पकड़े यात्री को छोड़ने का आरोप... मुंबई जीआरपी के दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड

पश्चिमी रेलवे ने भी बताया कि चर्चगेट-अंधेरी स्टेशनों के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहीं। उसने ट्वीट किया, अंधेरी और विरार के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं सामान्य हैं।

मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें कोविड-19 के कारण अभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए ही चलाई जा रही हैं और आम नागरिकों को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है।आईएमडी ने बुधवार दिन में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी के उप महानिदेशक केएस होसालिकर के अनुसार सांताक्रूज में सुबह पांच बजे तक 273.6 मिमी और कोलाबा में 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर पानी भरे होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई जगह यातायात का रुख भी बदला गया है।

Tags: