महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में राज ठाकरे के घर के बाहर जमा हुई भीड़
By: Rokthok Lekhani
On
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग मध्य मुंबई के दादर इलाके में पार्टी प्रमुख राज ठाकरे के घर के बाहर शुक्रवार को एकत्रित हुए। यहां सामाजिक दूरी के नियमों का कथित तौर पर उल्लंघन हुआ।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि ये लोग आधिकारिक तौर पर मनसे में शामिल हुए हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘ये लोग वर्ली इलाके से हैं और आज पार्टी में शामिल हुए। मनसे प्रमुख के घर के बाहर के क्षेत्र में कुछ देर के लिए भीड़भाड़ रही लेकिन हमने लोगों से सामाजिक दूरी कायम रखने को कहा था।’’
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने निषेधाज्ञा आदेश का 30 सितंबर तक विस्तार किया है जिसमें आवाजाही और लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी है।
Today's Epaper
Related Posts
Latest News
अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!


