नागपुर में मानस एग्रो फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत

नागपुर में मानस एग्रो फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत

महाराष्ट्र के नागपुर में एक कंपनी का बॉयलर फटने से कंपनी में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. धमाका शनिवार दोपहर को हुआ. पुलिस ने बताया कि ये घटना नागपुर स्थित बायो-सीएनजी संयंत्र में हुई.

पुलिस के अनुसार दोपहर करीब सवा 2 बजे उमरेद तहसील के बेला गांव स्थित मानस एग्रो इंडस्ट्रीज ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर नामक चीनी एवं डिस्टलरी परिसर के बायो-सीएनजी परियोजना में अचानक से एक बॉयलर फट गया. धमाका इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे 5 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

Read More पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के अस्पताल में भर्ती होने पर अमित ठाकरे का तीखा हमला

ये हादसा वेल्डिंग के दौरान बायो गैस के रिसाव की वजह से हुआ. पुलिस ने बताया कि मारे गए पांचों लोग वाडगांव के रहने वाले थे. पुलिस ने बताया कि सचिन वाघमरे वेल्डर का काम करते थे जबकि अन्य सहायक के तौर पर काम कर रहे थे. उन्होंने बताया कि धमाके बाद वहां से धुंआ निकलता दिखाई दिया. पुलिस ने बताया कि पांचों कर्मचारी हादसे में झुलस गए थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Read More मुंबई:16 एकड़ जमीन को लेकर आदित्य ठाकरे का आरोप 

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश ओला ने घटनास्थल का दौरा किया. ओला के साथ अपर पुलिस अधीक्षक मोनिका राऊत, उपविभागीय पुलिस अधिकारी नागपुर आर एस. चव्हाण, अपराध शाखा पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल जिटटावार व बेला के थानेदार शिवाजी भाडंवलकर भी मौजूद रहे.

Read More नवी मुंबई की फोटोकॉपी दुकान में फॉर्म मिलने के बाद पांच बीएलओ निलंबित

फिलहाल बेला पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि मानस ग्रुप को पहले पूर्ति पावर एंड सुगर फैक्ट्री के नाम से जाना जाता था, जिसका स्वामित्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के परिवार के पास था.

Read More पुणे: अजित पवार दुर्घटना को लेकर एनसीपी नेता ने जताई आशंका

Tags: