महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने राज्य में पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनर्गठन करे मांग राज्य सरकार से की

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने राज्य में पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनर्गठन करे मांग राज्य सरकार से की

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने महाराष्ट्र राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनर्गठन किए जाने की मांग राज्य सरकार से की है.

चंद्रकांत पाटील ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मराठा आरक्षण का मुद्दा इस समय सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है. सूबे में कई छोटी जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल किए जाने की मांग की जा रही है. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का कार्यकाल जनवरी 2020 में ही समाप्त हो गया था.

Read More मुंबई: मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामला: मुंबई की संपत्तियों की नीलामी पर कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक

लेकिन इस आयोग का कार्यकाल दो महीने के लिए बढ़ाया गया था. इस तरह बढ़ाया गया कार्यकाल भी समाप्त हो गया है. इससे अन्य जातियों की समस्याओं पर किसी भी तरह का निर्णय नहीं लिया जा रहा है. पाटील ने कहा कि दिसंबर 2014 में राज्य पिछड़ा आयोग का कार्यकाल समाप्त हो गया था.

Read More उत्तन-विरार सी लिंक से बनेगा दिल्ली का नया रास्ता केंद्र से मिली सैद्धांतिक मंजूरी, जानें बड़ी 'गुड न्यूज'

उस समय भाजपा ने इस आयोग का पुनर्गठन किया था और न्यायाधीश ह्मसे को आयोग का अध्यक्ष बनाया था. लेकिन न्यायाधीश ह्मसे की अचानक मृत्यु हो गई थी, इसके बाद न्यायाधीश गायकवाड़ को आयोग का अध्यक्ष बनाया गया था. राज्य सरकार को तत्काल राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का पुनर्गठन कर छोटी-छोटी जातियों की समस्या का समाधान करना चाहिए. ऐसा न करने से राज्य में सामाजिक समस्या उत्पन्न होने लगी है.

Read More FDA चीफ तुकाराम मुंढे ने खुद बनाई दोस्तों के लिए चाय, सोशल मीडिया पर छाया ‘FDA Approved Tea’

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी