कोरोना महामारी के बीच फैला एक और बीमारी का खतरा

कोरोना महामारी के बीच फैला एक और बीमारी का खतरा

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने सबसे भयंकर कहर बरपाया हुआ है। इसी बीच अब बच्चों में अलग तरह की बीमारी देखने को मिल रही है। मुंबई के वाडिया अस्पताल में अब तक कोविड-19 पॉजिटिव 100 बच्चों को भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती किए गए 18 बच्चे Paediatric Multisystem Inflammatory Syndrome का शिकार पाए गए हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक इस बीमारी के मुख्य लक्षण सामान्य हैं, जैसे बुखार आना, रैश होना, आंखों का जलना, पेट संबंधी बिमारियां आदि। ये लक्षण 10 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों में देखने को मिले। न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन 18 में से 2 बच्चों की कोरोना से ठीक होने के बाद इस बीमारी से मौत भी हो गई है।

Read More मुंबई : एनआरआई लड़की के हिट-एंड-रन मामले में बाइकर गिरफ्तार, इंजीनियरिंग का छात्र निकला आरोपी

जिसके बाद डॉक्टर्स की चिंता भी बढ़ गई है। अस्पताल ने ICMR को इसकी जानकारी दी है। वहीं बाकी जगहों से भी डेटा मंगाया जा रहा है। अस्पताल की मेडिकल डायरेक्टर डॉ. शकुंतला प्रभु के मुताबिक मार्च से लेकर अब तक 600 बच्चों के टेस्ट हुए। जिनमें से 100 कोरोना पॉजिटिव पाए गए और उन्हीं में से 18 बच्चों में PMIS के लक्षण देखने को मिले।

Read More मुंबई: मराठा आरक्षण के लिए 19 सितंबर से मुंबई में अनशन: समर्थकों को दिए ये निर्देश

ये कावासाकी जैसे ही लक्षण हैं। लेकिन कावासाकी छोटे बच्चों में देखने को मिलती है। वहीं PMIS 10 महीने से लेकर 15 साल तक के बच्चों में देखने को मिल रहा है। शकुंतला प्रभु के मुताबिक, इस बीमारी के लक्षण को समय पर पहचानना जरूरी है, तभी इस बीमारी का इलाज किया जा सकता है। कई बच्चे रिकवर हो कर गए हैं।

Read More महाराष्ट्र : जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड में सुधार और रह करने के नियम सख्त, महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की...

जो बच्चे गंभीर कंडिशन में यहां पर आये थे, उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। जिस बच्चे की मौत हुई उसमें बहुत समय से ये लक्षण थे, लेकिन समय पर पता नहीं चल पाया। इसलिए इस बीमारी का समय पर पता चलना जरूरी है। फिलहाल इसे एक रेयर बीमारी की तरह देखा जा रहा है।

Read More ठाणे : दुकान का शटर उठाकर 9 मोबाइल... 30 हजार के चार्जर और 6,500 कैश चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

इस बीमारी में पेट दर्द के साथ-साथ दो से तीन दिनों तक बुखार रहता है। दस्त की शिकायत भी रहती है। 100% रोगियों में बुखार होता है, 80% को लूज मोशन और उल्टी होती है. 60% बच्चों की आंखें लाल होती हैं और अन्य को शरीर पर रैशेज पड़ते हैं। अगर बच्चों में ये लक्षण दिखे, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा