चीन और नेपाल के बाद अब पड़ोसी देश भूटान ने भी भारत की चिंता बढ़ा दी

चीन और नेपाल के बाद अब पड़ोसी देश भूटान ने भी भारत की चिंता बढ़ा दी

चीन और नेपाल के बाद अब पड़ोसी देश भूटान ने भी भारत की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, भूटान ने असम के बक्सा जिले के किसानों का पानी रोक दिया है। बक्सा जिले के 26 से ज्यादा गांवों के करीब 6000 किसान सिंचाई के लिए डोंग परियोजना पर निर्भर हैं। वर्ष 1953 के बाद से किसान धान की सिंचाई भूटान की नदियों के पानी से करते रहे हैं।

दो-तीन दिनों से बक्सा के किसान भूटान के इस कदम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने रोंगिया-भूटान सड़क जाम की थी। किसान चाहते हैं कि केंद्र सरकार भूटान के सामने इस मुद्दे को उठाए। दरअसल, धान के मौसम में हर साल बक्सा के किसान भारत-भूटान सीमा पर समद्रूप जोंगखार इलाके में जाते हैं और काला नदी का पानी सिंचाई के लिए लाते हैं।

Read More ठाणे : दुकान का शटर उठाकर 9 मोबाइल... 30 हजार के चार्जर और 6,500 कैश चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Tags:

Related Posts