महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नॉन प्रोफेशनल और प्रोफेशनल कोर्स के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं को कैंसिल करने का फैसला किया है

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नॉन प्रोफेशनल और प्रोफेशनल कोर्स के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं को कैंसिल करने का फैसला किया है

मुंबई : देश में कोरोनावायरस के कहर लगातार जारी है| कोरोना संक्रमित लोगों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं| महाराष्ट्र में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं| राज्य में कोरोना से पनपे हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नॉन प्रोफेशनल और प्रोफेशनल कोर्स के फाइनल ईयर या फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाओं को कैंसिल करने का फैसला किया है| वहीं, हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि कोरोनावायरस महामारी को देखते हुए चिकित्सा के परास्नातक छात्रों की परीक्षा टाल दी जाए| जन स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री राजेश टोपे ने बृहस्पतिवार को कहा कि चिकित्सा के परास्नातक छात्रों को राज्य में कोविड-19 के मरीजों और मामलों को देखना होता है|

उन्होंने कहा, “इसीलिए हमने केंद्र से अनुरोध किया है कि इन डॉक्टरों की परीक्षाएं या तो टाल दी जाएं या उन्हें उत्तीर्ण घोषित कर दिया जाए| जो भी करें लेकिन उन्हें स्वास्थ्य सेवा में तैनात रखा जाए.”मुख्यमंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस बात की जानकारी दी है| उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “महाराष्ट्र सरकार ने प्रोफेशनल और नॉन- प्रोफेशनल कोर्सेस के लिए फाइनल ईयर और फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं न कराने का निर्णय लिया है, क्योंकि मौजूदा स्थिति किसी भी तरह की परीक्षा या कक्षाओं का संचालन करने के लिए अनुकूल नहीं है|

Read More मुंबई में पैगंबर मुहम्मद साहब की 1501वीं जयंती ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर का बड़ा जुलूस, पवन खेड़ा ने खींचा ध्यान

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार