ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में टिप्पणी करने पर आशीष देवगन के खिलाफ FIR दर्ज

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे में टिप्पणी करने पर आशीष देवगन के खिलाफ FIR दर्ज

मुंबई : पुलिस ने बुधवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के बारे मे टिप्पणी पर टीवी न्यूज एंकर अमीश देवगन के खिलाफ महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला FIR दर्ज किया। न्यूज 18 इंडिया के पत्रकार के खिलाफ मुंबई के ज्यादा तर पुलिस थाने में लोगो ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज की , जबकि मुंबई के पायधुनी पुलिस थाने में सबसे पहले रज़ा अकैडमी की शिकायत पर FIR दर्ज की गई।

देवगन पहले से ही एक टीवी बहस के दौरान सूफी संत के खिलाफ उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर राजस्थान में FIR दर्ज की गई है । आशीष देवगन के खिलाफ मुंबई के सटे मीरा भाईंदर के नयानगर पुलिस स्टेशन में भी FIR दर्ज की गई है।

Read More मुंबई: एलफिंस्टन रोड ओवर ब्रिज दो साल तक के लिए बंद 

देवगन ने ट्विटर पर अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगी है। “मेरी 1 बहस में, मैंने अनजाने में ‘खिलजी’ को चिश्ती के रूप में संदर्भित किया। मैं ईमानदारी से इस गंभीर त्रुटि के लिए माफी मांगता हूं और यह सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती के अनुयायियों के लिए दुख की बात हो सकती है, सूफी संत मोइनुद्दीन चिश्ती जिनकी मैं श्रद्धा करता हूं। उनकी दरगाह पर आशीर्वाद केलिए गया हूं । मुझे इस त्रुटि पर खेद है, “देवगन ने ट्वीट किया।

Read More पालघर में बनेगा 150 बेड का ESIC अस्पताल, मात्र एक रुपए में मिली भूमि...

Tags: