मुंबई के जेजे मार्ग थाने के छह उप-निरीक्षक समेत 12 पुलिसकर्मी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई के जेजे मार्ग थाने के छह उप-निरीक्षक समेत 12 पुलिसकर्मी सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सहायक पुलिस आयुक्त अविनाश धर्माधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 में से आठ पुलिसकर्मियों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं होते हुए भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने से वहां के स्टाफ समेत आस-पास के लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने आगे बताया कि12 संक्रमितों में से छह उप-निरीक्षक हैं। सभी 12 पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उनके सपंर्क में आए 40 लोगों को क्वारंटीन कर दिया गया है। जेजे मार्ग पुलिस थाना सरकारी जेजे अस्पताल से सटा हुआ है। वहीं, रविवार को पायधुनी पुलिस थाने के छह पुलिसकर्मी, नागपाड़ा के तीन और माहिम पुलिस थाने के दो पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
Today's Epaper
Tags:
Related Posts
Latest News
अमेरिका : ईरान ने अमेरिका को भेजीं 7 शर्तें... कहा- नहीं मानीं तो 'निर्णायक युद्ध' के लिए हैं तैयार!


