मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत

मुंबई में एक और पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत

नवी मुंबई में स्थित एमजीएम अस्पताल में रविवार को सुबह कोरोना से दूसरे पुलिसकर्मी की मौत हो गई. नायर अस्पताल में कोरोना वायरस की वजह से एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी. इस तरह अब तक कोरोना से मुंबई में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इन दोनों पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. नवी मुंबई के कामोटे इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय पुलिसकर्मी संदीप सुर्वे मुंबई पुलिस के प्रोटेक्शन ब्रांच में कार्यरत थे. 23 अप्रैल को उनकी तबियत बिगडऩे के बाद सुर्वे को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

Read More मुंबईकरों के बजट पर महंगाई की नई मार, 1 सितंबर से दूध के थोक भाव में ₹9 की बड़ी बढ़ोतरी

रविवार को सुबह उनकी मृत्यु हो गई. इसकी जानकारी मुंबई पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने ट्विट के माध्यम से दी और मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इसी तरह वाकोला पुलिस स्टेशन में कार्यरत 57 वर्षीय पुलिसकर्मी चंद्रकांत गणपत पेंडुरकर वरली इलाके में रहते थे.

Read More मुंबई: क्लर्क पद की परीक्षा रद्द, बॉम्बे हाईकोर्ट का फैसला, नई तारीख होगी जारी

22 अप्रैल को उनकी तबियत बिगडऩे से उन्हें नायर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन शनिवार शाम 5 बजे उनकी मौत हो गई थी. राज्य में कोरोना से 94 पुलिसकर्मी पीड़ित हैं जिनमें 15 अधिकारी भी शामिल हैं. इन सभी का इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है. इन पुलिसकर्मियों के सम्पर्क में आए लोगों को भी क्वारेंटाइन किया गया है.

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

Tags: