उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना का असली तांडव अभी बाकी है

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना का असली तांडव अभी बाकी है

उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने कहा कि वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना का असली तांडव अभी बाकी है. इसलिए राज्य के सभी नागरिकों को सावधानी बरतते हुए घरों में रहकर सरकारी निर्देशों का कठोरता से पालन करना आवश्यक है.

अजीत पवार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि मुंबई ,पुणे, ठाणे, मालेगांव में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है. मुंबई में कल एक ही दिन में साढ़े चार सौ से अधिक कोरोना मरीजों की वृद्धि हुई है. इससे राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े 4 हजार पार कर गई है.

Read More नालासोपारा में तबेला चहा-जमजम बिरयानी आउटलेट का वीडियो वायरल, खाने के बीच चूहा दिखने का दावा

राज्य में 24 मार्च से लॉकडाऊन घोषित किया गया है लेकिन कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंताजनक है. मुंबई में 53 पत्रकार भी कोरोना से प्रभावित हो गए हैं. इसलिए कहा नहीं जा सकता कि कोरोना कहां तक पहुंचेगा. इतनी खराब स्थिति में भी लोग अनायास सड़कों पर निकल रहे हैं, इससे राज्य के नागरिक अनजाने में खुद व अपने परिवार के जीवन को धोखे में डाल रहे हैं. अपने परिवार के लोगों को घर में रहने की जिम्मेदारी उस घर की महिलाओं और बच्चों को लेनी चाहिए.

Read More एमपीसीबी अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

अजीत पवार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री, राज्य के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, डॉक्टर, पुलिस सबने लोगों को घर में रहने की अपील की है. यह अपील लोगों को सुरक्षित रहने के लिए की गई है. इसलिए सूबे के सभी नागरिकों को घर में रहकर वल्र्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन की ओर से व्यक्त की गई आशंका को झुठलाने का प्रयास करना चाहिए.

Read More मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से फिर हुआ हादसा, कई घायल; पहले हादसे में हुई थी दो की मौत

अजीत पवार ने कहा कि अगर राज्य के नागरिकों ने सरकारी निर्देशों को सही तरीके से पालन किया तो निश्चित ही हम कोरोना को पराजित करने में सफल होंगे.

Read More मुंबई : वडाला ईस्ट में निर्माणाधीन साइट पर लोहे का स्टेजिंग ढांचा गिरा... दो मजदूरों की मौत!

Tags: