महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मास्‍क तैयार करने के लिए आगे आई हैं।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मास्‍क तैयार करने के लिए आगे आई हैं।

केंद्र और राज्य सरकारें जहां एक ओर कोरोना वायरस के प्रसार पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश कर रही हैं, वहीं महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मास्‍क तैयार करने के लिए आगे आई हैं।

जिले के 65 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लोगों के लिए अच्‍छी गुणवत्तापूर्ण फेस मास्क बनाने में जुटी हैं, ताकि आने वाले दिनों में इसकी कोई कमी न रहे।

Read More मुंबई: विपक्ष के साथ शिवसेना-BJP के निशाने पर मेयर रितु तावड़े, 6 महीने के कार्यकाल में इन विवादों ने बढ़ाई टेंशन

ये सभी महिला स्वयं सहायता समूह महाराष्ट्र ग्रामीण जीवन उन्नति अभियान के तहत काम कर रहे हैं और इन्होंने साढ़े तीन लाख मास्क तैयार किए हैं। इस कार्य में स्वयं सहायता समूहों की कुल छह सौ महिलाओं ने अपना योगदान दिया। इस तरह लातूर जिला इतनी बड़ी मात्रा में मास्क बनाने और बेचने वाला राज्य का पहला जिला बन गया है।

Read More मुंबई : पार्षदों ने वार्षिक वार्ड विकास कोष ६० लाख रुपए से बढ़ाकर सीधे १ करोड़ रुपए करने की मांग की

महिला स्वयं सहायता समूह की यह महिलाएं अधिकतर अचार, पापड़ और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करती हैं। यह पहला मौका है जब इन महिलाओं को अच्‍छी गुणवत्‍ता वाले फेस मास्‍क तैयार करने के लिए प्रोत्‍साहित किया गया है।

Read More मुंबई : नामी थियेटर को नोटिस जारी कर बंद कराया गया, करोड़ों का नुकसान

महाराष्ट्र सरकार ने राज्‍य में घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा न करने वालों को दंडित किया जा रहा है।

Read More मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती

Tags: