हैदराबाद यूनिवर्सिटी की ओर से भी कोरोना का टीका बनाए जाने का दावा किया गया है

हैदराबाद यूनिवर्सिटी की ओर से भी कोरोना का टीका बनाए जाने का दावा किया गया है

कोरोना (Coronavirus) के आतंक से देश को बचाने के लिए लगातार इसके इलाज पर काम चल रहा है। पुणे की एक कंपनी ने जहां टेस्टिंग किट (Testing kit) बनाकर इसमें सहूलियत दी। तो वही कर्नाटक के एक डॉक्टर ने कोरोना की दवा बनाए जाने की बात कही थी। अब हैदराबाद यूनिवर्सिटी (Hyderabad University) की ओर से भी कोरोना का टीका (Vaccine) बनाए जाने का दावा किया गया है। जिसे उन्होंने टी सेल एपिटोप्स नाम दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि विश्वविद्यालय ने ये टीका महज 10 दिनों में तैयार किया है।
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में जैव रसायन विभाग के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की संकाय सदस्य डॉक्टर सीमा मिश्रा ने कोरोना का टीका बनाने का दावा किया है। इस सिलसिले में यूनिवर्सिटी की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की गई। जिसमें बताया गया कि ये वैक्सीन छोटे कोरोनवायरल पेप्टाइड्स हैं, जो अणुओं की कोशिकाओं द्वारा उपयोग किया जाता है। इस टीके के जरिए वायरल पेप्टाइड्स को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया कि वैसे तो एक टीके को बनाने में 15 साल का वक्त लगता है, लेकिन कम्प्यूटेशनल सॉफ्टवेयर के साथ शक्तिशाली इम्यूनोइंफोर्मेटिक्स का उपयोग करते हुए डॉक्टर सीमा मिश्रा ने इस टीके को महज 10 दिनों में डिजाइन किया है।’

प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि यूनिवर्सिटी की ओर से इस तरह का पहला अध्ययन है। फिलहाल टीके को लेकर यह परिणाम अंतिम नहीं हैं। इन्हें प्रयोगात्मक कसौटी पर परखने के लिए प्रसारित किया गया है। इस बारे में डॉक्टर सीमा मिश्रा का कहना है कि टी सेल एपिटोप्स नामक यह टीका मानव कोशिका पर कोई विपरीत प्रभाव नहीं डालेगा। साथ ही ये कोरोना वायरस के सभी संरचनात्मक और गैर संरचनात्मक प्रोटीन को रोकने में सक्षम होगा। अभी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने का सबसे अच्छा तरीका सामाजिक दूरी यानी (सोशल डिस्टेंसिंग)है। टीके को पूरी तरह से तैयार होने में अभी कुछ समय लगेगा, लेकिन भविष्य में कई लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Read More मुंबई के विले पार्ले में 11वीं मंजिल पर आग लगने की घटना, 2 की मौत, 4 लोग घायल - मुंबई इमारत आग

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा