मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी

मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली जीत पर मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को बधाई दी और दिल्ली के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। तिवारी ने ट्विटर पर हिंदी में लिखा, “दिल्ली के सभी मतदाताओं का धन्यवाद। सभी कार्यकर्ताओं को उनके कठिन परिश्रम के लिए साधुवाद,… दिल्ली की जनता का जनादेश सिर माथे पे.. अरविंद केजरीवाल जी को बहुत बहुत बधाई…।”

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

तिवारी ने दावा किया था कि उनकी पार्टी दिल्ली में 45 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाएगी। आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे मनीष सिसोदिया, आतिशी और राघव चड्ढा अपने चुनावी क्षेत्र से जीत चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान आठ फरवरी को हुआ था।

Read More ठाणे में एंटी-नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई, ₹9.66 करोड़ का मेफेड्रोन जब्त; 4 गिरफ्तार

Tags: