मुंबई यहां के इतिहास में 88 साल बाद फिर से ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालने घुड़सवार पुलिस को उतारा जा रहा है।

मुंबई यहां के इतिहास में 88 साल बाद फिर से ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालने घुड़सवार पुलिस को उतारा जा रहा है।

मुंबई. यहां के इतिहास में 88 साल बाद फिर से ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभालने घुड़सवार पुलिस को उतारा जा रहा है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस यूनिट को महानगर में बढ़ते वाहनों के मद्देनजर 1932 में सड़कों से हटा दिया गया था। लेकिन अब इसकी जरूरत महसूस हो रही है। यह यूनिट इसी महीने सड़क पर गश्त करते दिख जाएगी। इससे पहले 26 जनवरी को शिवाजी पार्क में गणतंत्र दिवस की परेड में यह यूनिट शामिल होगी। यह यूनिट बिगड़ैल ट्रैफिक को काबू में करने के अलावा भीड़ आदि को भी कंट्रोल करेगी। गृहमंत्री ने माना कि मुंबई पुलिस के पास आधुनिक गाड़ियां हैं, टू व्हीलर्स हैं, बावजूद भीड़भाड़ वाले इलाकों में नजर रखने दिक्कत होती थी। घुड़सवार पुलिस से इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

30 जवानों के बराबर होता है एक घोड़ागृहमंत्री देशमुख मानते हैं कि एक घोड़ा 30 पुलिस जवानों के बराबर होता है। उन्होंने बताया कि अगले छह महीने में इस यूनिट में  एक उप-निरीक्षक, एक सहायक पीएसआई, चार हवलदार और 32 कांस्टेबल के अलावा 30 घोड़े शामिल किए जाएंगे। अभी 13 घोड़े खरीदे जा चुके हैं। इनके लिए मरोल में 2.5 एकड़ पर अस्तबल बनाया गया है।

Read More नवी मुंबई में ठेकेदार ने की आत्महत्या, अटका था 3 करोड़ का बिल

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा