‘साहेब’ चार बार मुख्यमंत्री रहे, मैं किसी तरह चार मर्तबा उपमुख्यमंत्री बन पाया : अजित पवार

‘साहेब’ चार बार मुख्यमंत्री रहे, मैं किसी तरह चार मर्तबा उपमुख्यमंत्री बन पाया : अजित पवार

मुंबई। राकांपा नेता अजित पवार ने कहा है कि जहां उनके चाचा और पार्टी अध्यक्ष शरद पवार चार बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, वहीं वह ‘किसी तरह’ चार बार उपमुख्यमंत्री बन पाए हैं। उन्होंने पुणे जिले में अपने निर्वाचन क्षेत्र बारामती में शनिवार को एक कार्यक्रम में यह बात कही। 60 वर्षीय नेता ने कहा, ‘‘मैं एक पार्टी कार्यकर्ता हूं, जिसने ‘साहेब’ (शरद पवार) को चार बार मुख्यमंत्री बनते देखा है। मैं भी किसी तरह चार बार उपमुख्यमंत्री बना।’’ उन्होंने श्रोताओं के ठहाके के बीच कहा, ‘‘अगर साहेब चार बार मुख्यमंत्री बन सकते हैं, तो मैं (उपमुख्यमंत्री) क्यों नहीं बन सकता।’’

अजित पवार 1999-2014 के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के 15 वर्षों के शासनकाल के दौरान दो बार उप मुख्यमंत्री रहे। बाद में पिछले साल 23 नवंबर को उन्हें एक बार फिर से तब उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई जब उन्होंने राकांपा के खिलाफ बगावत करके भाजपा से हाथ मिला लिया था। हालांकि, तीन दिन बाद 26 नवंबर को ही उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया, जिसकी वजह से देवेंद्र फडणवीस नीत सरकार गिर गई।

Read More मुंबई : रील बनाने के लिए रेलवे पुल से लटककर पुल-अप्स कर रहे बच्चे, आरपीएफ ने दर्ज की एफआयआर

पिछले साल 30 दिसंबर को उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार में चौथी बार उप मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके चाचा शरद पवार पहली बार जुलाई 1978 से फरवरी 1980 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद वह जून 1988 से मार्च 1990 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। तीसरी बार वह मार्च 1990 से जून 1991 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे। वह चौथी बार मार्च 1993 से मार्च 1995 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

Read More मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट टाइपिंग टेस्ट पर विवाद अभ्यर्थियों ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी