मुंबई में आरपीएफ जवान ने टैक्सी चालक के साथ किया कुकर्म

मुंबई में आरपीएफ जवान ने टैक्सी चालक के साथ किया कुकर्म

मुंबई रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक सिपाही ने मुंबई में रेड लाइट एरिया में नहीं लेकर जाने पर एक टैक्सी चालक के साथ कथित तौर पर कुकर्म कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह विचित्र घटना रविवार को घटी। यह चौंकाने वाली घटना रविवार की शाम घटी, जब छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) के पास पी. डी’मेलो रोड स्थित एक बेंच पर टैक्सी ड्राइवर आराम कर रहा था।

आरपीएफ सिपाही की पहचान अमित धनखड़ के रूप में हुई, जो टैक्सी चालक के पास पहुंचा और उसने उसे दक्षिण मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में स्थित रेड लाइट एरिया (वेश्यावृत्ति का स्थान) चलने के लिए कहा।

Read More मुंबई : चीनी के बढ़ते दाम पर महाराष्ट्र सरकार का कदम, केंद्र को लिखा पत्र

जब चालक ने वहां जाने से इनकार कर दिया तो धनखड़ भड़क गया और उसने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। धनखड़ उसे रेलवे परिसर में एक कोने में खींचकर ले गया और उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए।

Read More मुंबई पुलिस की SUV में Instagram Reel बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस वाहन तक पहुंच पर उठे सवाल

पुलिस ने कहा कि इसके बाद आरोपी ने पीड़ित को छोड़ दिया और उसके पैसे, टैक्सी की चाबियां व अन्य सामान लेकर फरार हो गया।

Read More मुंबई : नामी थियेटर को नोटिस जारी कर बंद कराया गया, करोड़ों का नुकसान

टैक्सी चालक की शिकायत के बाद एमआरए मार्ग पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत सोमवार को धनखड़ को गिरफ्तार कर लिया।

Read More मुंबई: महाराष्ट्र के पांच बड़े पर्यटन स्थलों की बदलेगी तस्वीर

घटना को गंभीरता से लेते हुए आरपीएफ ने धनखड़ को निलंबित कर दिया है और उसके खिलाफ लगाए गए आरोपों पर आगे की जांच चल रही है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा