CM ठाकरे ने JNU हिंसा को बताया 26/11 के मुंबई हमले की तरह, सोनिया ने मोदी सरकार को घेरा

CM ठाकरे ने JNU हिंसा को बताया 26/11 के मुंबई हमले की तरह, सोनिया ने मोदी सरकार को घेरा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रविवार को हुई हिंसा की तुलना 12 साल पहले 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले से की है। ठाकरे ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि हमलावरों ने अपने चेहरे क्यों ढक रखे थे? वे क्यों छिप रहे हैं?

मुझे 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले की याद आ गई है। वे कायर हैं। उन्होंने कहा, हिंसा में लिप्त लोगों को बेपर्दा किए जाने की जरूरत है और उनके चेहरे को पूरे देश के सामने बेनकाब किया जाना चाहिए।

Read More ठाणे के स्कूलों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बच्चों ने बनाई तिरंगा राखी

हिंसा पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी बयान जारी किया है। सोनिया ने कहा है कि आज देश में युवाओं और छात्रों की आवाज को दबाने के साथ उनका मजाक बनाया जा रहा है। मोदी सरकार के संरक्षण में देश के युवाओं की आवाज को दबाकर गुंडों द्वारा हिंसा को बढ़ावा दिया जा रहा है। जेएनयू में छात्रों और फैकल्टी पर हुए हमले को सरकार के द्वारा लोगों की असहमति की आवाज को दबाने के लिए याद किया जाएगा।

Read More मुंबई : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी, मुंबई और ग्रेटर नोए़डा में 9.40 करोड़ का माल जब्त; दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को निंदा की और कहा कि विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए। चिराग ने सोमवार को ट्वीट किया, कल (रविवार) देर रात जेएनयू में हुई घटना देख कर मैं विचलित हूं। जेएनयू प्रशासन की प्राथमिकता बच्चों की सुरक्षा है। बच्चों के अभिभावक इस दृश्य से बेहद चिंतित होंगे।

Read More मुंबई : मोनोरेल यात्रियों को बचाने वाले 13 दमकलकर्मियों को राष्ट्रपति पदक

राजनीतिक दलों को विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। विद्यार्थियों के साथ ऐसी घटना निंदनीय है। रविवार शाम सैकड़ों नकाबपोशों ने जेएनयू परिसर में घुसकर वहां छात्रों और शिक्षकों पर लाठी-डंडों और लोहे की छड़ों से हमला कर दिया था, जिसमें कई छात्र और शिक्षक घायल हो गए हैं।

Read More मुंबई: एफडीए ने 86 ऑनलाइन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, 14 लाइसेंस निलंबित किए

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा